यूं तो सोशल मीडिया पर हर रोज अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर जहां लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे, वहीं नसीहत भी दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसी शादी की तस्वीर सामने आई, जिसे देख लोग कहने लगे कि ये शादी हो रही या मजाक। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें यह देखा जा सकता है कि मंडप में बैठे पंडित जी शादी की रस्मों का मंत्र पढ़ रहे हैं। वहीं, दूल्हे राजा का पूरा ध्यान लूडो खेलने में लगा हुआ है। तस्वीर देख यह साफतौर पर कहा जा सकता है कि यह खेल शादी के मंडप में खेला जा रहा है। एक तरफ जहां शादी के रस्मों को निभाया जा रहा, वहीं, दूसरी तरफ दूल्हा लूडो खेलने में मस्त है। उसका पूरा ध्यान अपनी पीली गोटी पर है। जिसके साथ वह अपनी चाल चल रहा है। इसी दौरान दूल्हे राजा की तस्वीर किसी व्यक्ति ने खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल हो रही इस तस्वीर को देख इंटरनेट की जनता भड़क गई और कमेंट कर दूल्हे और उसके परिजनों को खरी-खोटी सुनाने लगी। लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा - क्या मजाक चल रहा है। शादी हो रही या फिर लूडो खेला जा रहा। कुछ लोगों ने तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए मजेदार कमेंट भी किए हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा - शादी तो होती रहेगी लेकिन लूडो बहुत जरूरी है। इस तस्वीर को सोशल साइट एक्स पर @Muskan_nnn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है - भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। तस्वीर के शेयर किए जाने के बाद इसे अब तक 462.2k व्यूज और 10 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
Trending
विजिलेंस विभाग का डोईवाला में जाल, रिश्वतखोर बीईओ धनवीर बिष्ट को रंगे हाथ दबोचा
क्या कोटद्वार में वाकई है गैस की कमी? विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने आंकड़ों के साथ किया खंडन
उत्तराखंड पेंशनर्स राहत: समय पर पेंशन मिलने से सुचारू रूप से चल सकेगा बुजुर्गों का मासिक खर्च
विपक्ष के हमले के बीच सीएम धामी का एक्शन, लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर गिरी निलंबन की गाज
यूपी-उत्तराखंड कनेक्शन: किडनी रैकेट के जाल में फंसा देवभूमि का युवा, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
नियामक आयोग ने थामी बिजली की बढ़ती कीमतें, उत्तराखंड में वित्तीय वर्ष 2026-27 रहेगा राहत भरा
आम आदमी की थाली के बाद अब पानी भी महंगा, उत्तराखंड में 4% की बढ़ोतरी ने बढ़ाई चिंता
मौसम चेतावनी: मध्य भारत में गरज-चमक और ओलावृष्टि
हद है! इधर चल रही थी ‘सात फेरों’ की तैयारी! उधर ‘लूड़ो’ खेलने में मस्त था ‘दूल्हा’, जानें सोशल मीडिया पर तस्वीर देख क्यों भड़के लोग?
- by Admin
- Nov 30, 2024