जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर मोड़ के पास हुए इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या में भगवान रामलला के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह भयावह दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार ललितपुर जिले के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर अयोध्या गए थे। सोमवार को जब वे वापस लौट रहे थे, तभी नेशनल हाईवे-27 पर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कार चला रहे ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के समय कार में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद का मंजर बेहद भयावह था। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो चुका था और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला जा सका। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-27 पर हुआ और सभी मृतक ललितपुर जिले के निवासी थे। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर को आई झपकी को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।
Trending
लोहाघाट में बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज देगा बेटियों को नई राह, सीएम धामी ने खेल अवसंरचना पर दिया जोर
भाजपा अध्यक्ष का अल्टीमेटम: केवल चेहरा चमकने से नहीं मिलेगा टिकट, धरातल पर दिखाना होगा ठोस काम
डिजिटल उत्तराखंड का संकल्प: सीएम धामी ने एक साथ 7.56 लाख लोगों के खातों में भेजी पेंशन राशि
हॉस्टल और पेइंग गेस्ट के लिए क्या हैं जनगणना के नियम? रसोई के आधार पर ऐसे होगी गिनती
आरटीई और उपभोक्ता कानून उल्लंघन पर स्कूलों को चेतावनी
अंधे आगरा बुजुर्ग का NDA दावा, सत्यापन के लिए आर्मी आगे आई
बंगाल में चुनाव बाद हिंसा तेज, कई जिले प्रभावित
इंडिगो विमान में धुआं फैलने के बाद सभी यात्री सुरक्षित