नैनीताल। नैनीताल के वार्ड नंबर एक स्थित ब्रेसाइड क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां के निवासी हेमू ने देर शाम अपने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने हेमू को कमरे के भीतर फंदे से लटका देखा। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नैनीताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमू लकड़ी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह देर शाम बाजार से सामान लेकर घर लौटा था। इसके कुछ समय बाद यह दुखद घटना सामने आई। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Trending
कांग्रेस का 'जन मुद्दा' अभियान: गैरसैंण सत्र को हंगामेदार बनाने के लिए तैयार की गई विधायकों की ड्यूटी
रंगोत्सव की धूम: सीएम धामी ने जमकर उड़ाया गुलाल, लोक कलाकारों ने बांधा समां
मसूरी के किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित: कृषि मंत्रालय ने जारी किए विकास के नए और सटीक आंकड़े
नैनीताल की ऐतिहासिक संपत्ति में आग, दमकल ने संभाला मोर्चा
ब्रेसाइड घटना के बाद नैनीताल में शोक
क्या है रानीबाग आईटी हब का मास्टर प्लान? 45 एकड़ में फैली जमीन पर मिलेंगी विश्वस्तरीय तकनीकी सुविधाएं
16 मार्च से जमीनी स्तर पर दिखेगा असर: तहसीलों में आयोजित मॉक ड्रिल से ग्रामीण क्षेत्रों की तैयारी पुख्ता
यूपीसीएल कर्मचारियों के लिए चेतावनी: चल-अचल संपत्ति का विवरण न देना माना जाएगा आचरण नियमावली का घोर उल्लंघन