उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।
Trending
कौशलपुर गांव ने वैज्ञानिक डॉ. शुभम चमोला की अंतरराष्ट्रीय सफलता का किया उत्सव
उत्तराखंड के कलाकार अपनी लोक प्रस्तुतियों से दिल्लीवासियों को करेंगे मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड के सभी जिलों में घर-घर सत्यापन अभियान ने पकड़ी रफ्तार
बायोटेक, नैनो टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष अनुसंधान का केंद्र बनेगा उत्तराखंड
उत्तराखंड महक क्रांति नीति का मुख्य लक्ष्य फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स और एक्सपोर्ट क्वालिटी में सुधार करना
सीएम धामी ने पीएम मोदी को लिखा विशेष पत्र,टपकेश्वर महादेव और बालाजी धाम समेत राज्यभर में हुआ महा-अभिषेक
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सराहा उत्तराखंड के प्रति पीएम मोदी का विशेष लगाव और विकास नीतियां
मुख्य सचिव और जिलाधिकारियों को भेजी गई उत्तराखंड तबादला तिथि बढ़ाने की प्रतिलिपि, 30 जून अंतिम